चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता के मकान में शार्ट सर्किट के बाद लगी आग, एक की मौत, चार घायल

Dr. CHETAN THATHERA

Chittorgarh News। शहर के प्रतापनगर निवासी भाजपा नेता एवं व्यवसायी विनोद फुलवानी के मकान में सोमवार तड़के शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आग के बाद मकान में करंट फैलने की बात भी सामने आई है। हादसे में फुलवानी की छोटी बहिन की मौत हो गई है। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी झुलसे हैं। दो घायलों को उपचार के लिए उदयपुर रैफर किया है। वहीं फुलवानी भी हादसे में घायल हुवे हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस एवं शहरवासी मौके पर पहुंचे हैं। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने भी मौका देखा है। 


जानकारी का अनुसार शहर की प्रताप नगर सिंधी कॉलोनी निवासी विनोद फुलवानी के मकान में सोमवार तड़के 4 बजे शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आग से लगभग पूरा घर जल गया। घटना के समय घर में विनोद फुलवानी समेत परिवार के सदस्य मौजूद थे। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में विनोद फुलवानी की बहन आरती की मौत हो गई। वहीं चार अन्य सदस्यों के झुलसने की सूचना है। इनमें से दो को उदयपुर रैफर किया गया है।

व्यवसायी एवं भाजपा नेता फुलवानी चित्तौड़गढ़ में ही उपचाररत है। जानकारी मिली है कि आग से लगभग पूरा घर जल गया। घटना के समय घर में विनोद फुलवानी समेत परिवार के लगभग 6 से 7 सदस्य मौजूद थे। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। विनोद फुलवानी की पत्नी एवं पुत्री सकुशल है, जबकि अन्य लोग झुलस गए। इस हादसे में विनोद फुलवानी की बहन आरती जो कि रविवार को ही अपने परिवार के साथ यहां आई थी और सोमवार सुबह उसे उदयपुर जाना था।

लेकिन आरती की इस हादसे में मौत हो गई। फुलवानी परिवार चित्तौड़गढ़ का संभ्रांत परिवार है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के अन्य सदस्य अहमदाबाद एवं सूरत से चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। विनोद फुलवानी को छोड़ कर अन्य सभी को उदयपुर के लिए रैफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर विधायक चंद्रभानसिंह आक्या व्यवसायी के मकान और चिकित्सालय पहुंचे है। 

सदर थानाधिकारी दर्शनसिंह ने भी मौका देख घटना की जानकारी ली है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। एफएसएल टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही पता चलेगा कि हादसे का वास्तविक कारण क्या था। इस घटना ने हर किसी को हिला कर रख दिया। गौरतलब है कि गत नगर निकाय चुनाव में विनोद फुलवानी भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़े थे।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम