तानाशाह राज्य सरकार, जनता हो चुकी परेशान- अजीत मेहता

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

टोंक ।, राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, गैंगवार, माफिया राज व तानाशाही के विरुद्ध भाजपा की ओर से नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम की लॉन्चिंग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार सुबह 11 बजे चंदन वन गार्डन बीलवा जयपुर में करेंगे। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल टोंक की बैठक का आयोजन शनिवार को अभिज्ञान कॉलेज परिसर में हुआ।

बैठक की अध्यक्षता टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए अजीत सिंह मेहता ने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार तानाशाह हो चुकी है। प्रदेश में अपराध बेलगाम है। भ्रष्टाचार चरम पर है।

दिनों-दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। प्रदेश में गैंगवार की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। ऐसे में माफिया राज हो गया है। इन सब से प्रदेश की जनता दुखी है। मेहता ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है।

ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी। मेहता ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, गैंगवार, माफिया राज व तानाशाही के विरुद्ध नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम की लॉन्चिंग भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा रविवार सुबह 11 बजे चंदन वन गार्डन बीलवा जयपुर में करेंगे। इस कार्यक्रम में टोंक विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। मंडलवार जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान राज्य सफाई आयोग के पूर्व सदस्य दीपक संगत, महेंद्र चौधरी, लड्डू किराड़, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, आईटी सैल संयोजक, प्रियवीर सिंह राठौड़, सीताराम अंकल, चेतन जैन, जयनारायण वर्मा, हकीकत राय सौदा, महामंत्री विष्णु चावला, पार्षद अमजद, पंकज सैनी, विश्वजीत राठौर, नरेंद्र अजमेरा आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/