महिला आक्रोश आंदोलन में टोंक महिला मोर्चा पहुंचा जयपुर

Reporters Dainik Reporters

कांग्रेस की जन विरोधी, महिला विरोधी राजस्थान सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जयपुर में विशाल महिला आक्रोश आंदोलन आयोजित किया गया ।

आक्रोश आंदोलन में महिला मोर्चा जिला टोंक की ओर से करीब 50 वाहनों में सैकड़ों महिलाएं जयपुर आंदोलन में सम्मिलित हुई।

टोंक जिले से उनियारा अलीगढ़ निवाई पीपलू देवली से आई महिलाएं टोंक बाईपास पर एकत्र हुई, जिन्हे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्री सुखबीर सिंह जोनापुरिया जी ने रवाना किया।

महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजली गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर जिला प्रमुख सरोज बंसल जी का विशेष योगदान रहा।

गुप्ता ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बीना जैन, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक नीलिमा आमेरा, रचना वर्मा , जिला परिषद सदस्य ममता चौधरी के सहयोग से कार्यक्रम में टोंक जिले से जयपुर में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।

सांसद  के साथ जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा , पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिलाध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, जयपुर शहर सह प्रभारी नरेश बंसल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजली गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीना जैन , शिक्षक प्रकोष्ठ सह-संयोजक नीलिमा आमेरा,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरण सोनी, रचना वर्मा जी, जिला मंत्री ममता शर्मा, ममता साहू, प्रियदर्शनी राठौड़,अनिता गुर्जर,

दानवेंद्री सैन, चंद्रकला खंडेलवाल, ममता खंगार, टोंक मंडल अध्यक्ष संगीता सैन, उनियारा मंडल अध्यक्ष अनीता बढ़ाया, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष मोनिका जैन, उनियारा पूर्व प्रधान ममता जाट , मंडल अध्यक्ष हेमलता, सीमा गौतम,शकुंतला वर्मा, उषा कुमावत, माया सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.