रक्षा भंडारी के महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर टोंक महिला मोर्चा ने मिठाई बाटी

Reporters Dainik Reporters

टोंक। केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व द्वारा रक्षा भंडारी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर टोंक महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता बहनों ने खुशी जाहिर की।

महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजली गुप्ता ने बताया कि रक्षा भंडारी जी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के उपलक्ष में महिला मोर्चा जिला टोंक ने मंदिर प्रांगण में कीर्तन व मिठाई वितरण का कार्यक्रम रखा।

कार्यक्रम में महिलाओं ने भजनों पर नृत्य कर ,एक दूसरे को माला पहनकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

गुप्ता ने विश्वास जताया कि भंडारी जी के नेतृत्व में महिला मोर्चा आगामी दिनों में बहुत उत्साह के साथ काम करेगा व आगामी राज्यसभा व लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में कमल का फूल खिलेगा ।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा बीना जैन, जिला महामंत्री अंजली गुप्ता, जिला मंत्री अनीता गुर्जर,दानवेंद्री सैन, मंडल अध्यक्ष संगीता सेन सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.