नौजवान आगे बढ़ेगा, किसान तरक्की करेगा तो देश स्वतः ही विकास करेगा:सचिन पायलट,पायलट ने टोंक में किया 4.93 करोड रूपये के विकास कार्योें का लोकार्पण और 2.33 करोड रूपये के नवीन विकास कार्यों की घोषणा

Reporters Dainik Reporters

टोेंक,। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक  सचिन पायलट आज टोंक के दौरे पर रहें जहां ग्राम खुवाडाखुर्द (इन्दोकिया), हमीरपुर, अलियारी, बांसखारोलान (हमीरपुर), लाम्बाकलां, बावड़ी एवं टोंक में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर 4.93 करोड रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

साथ ही ग्रामीणों की मांग के अनुसार ‘‘विधायक स्थानीय विकास कोष‘‘ से 2.33 करोड रूपये के नवीन विकास कार्यों की घोषणा की। टोंक में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत की तथा विगत् दिनों आये तूफान एवं मूसलाधार बारिश से मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया।

पायलट ने कहा कि हमें किसानों एवं नौजवानों को केन्द्र बिन्दु में रखकर काम करना होगा। किसान की, नौजवान की कोई जाति नहीं होती है। नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। नौजवानों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा के, रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने चाहिए। हमने विगत् साढे चार सालों में हर क्षेत्र में विकास के कार्य किये है परन्तु मेरी प्राथमिकता रही है कि शिक्षा के क्षेत्र में अधिक कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि शहरों के साथ ही गांवों में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता आयी है, विशेष रूप से बालिका शिक्षा के प्रति, जो बहुत अच्छी बात है।

उन्होंने कहा कि मैंने नौजवानों के लिए हमेशा संघर्ष किया हैं, उनकी आवाज को बुलन्द किया है। उन्होंने कहा कि यदि हम उनकी बातों को नहीं रखेंगे तो उनमें उम्मीद ही खत्म हो जायेगी। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के नौजवान की बात उठाते रहेंगे, अपनी बात पर कायम रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जो नेता, जनप्रतिनिधि अपनी बात पर अडिग रहते है, कायम रहते है, वो ही जनता के दिलों-दिमाग पर अपनी छाप छोड़कर जाते है।

उन्होंने कहा कि नौजवान आगे बढ़ेगा, किसान तरक्की करेगा तो देश स्वतः ही विकास करेगा। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में कहीं भी भ्रष्टाचार होता है तो उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने होंगे।

इस अवसर  पायलट ने निम्नलिखित विकास कार्यों का लोकार्पण किया:-

ग्रा.पं. लाम्बाकलां:-

– 11.86 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से लादू जाट के मकान से महावीर शर्मा के मकान ओर इन्टरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण।

– 11.80 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से माणक चौक से यादव मौहल्ला की ओर इन्टरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण।

– 9 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से भंवरलाल माली के मकान से श्मशान घाट की ओर सी.सी. रोड़ का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से किशनलाल माली के मकान से नागरीया ढाणी की ओर सी.सी. रोड़ का लोकार्पण।

– 1 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से राप्रावि भैरूपुरा में चार दीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 50 हजार रूपये की स्वीकृत राशि से हेमराज जाट के नाड़े से भैरूपुरा मेन रोड की ओर सी.सी. रोड मय नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 50 हजार रूपये की स्वीकृत राशि से राउमावि लाम्बाकलां मेन गेट से प्रार्थना स्थल तक सी.सी. रोड़ का लोकार्पण।

– 50 हजार रूपये की स्वीकृत राशि से दुर्गालाल गुर्जर के बाड़े से बस स्टेण्ड की ओर सी.सी. रोड का लोकार्पण।

ग्रा.पं. बावड़ी:-

– 23.36 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से राउमावि खेल मैदान, बावड़ी में विकास कार्यों का लोकार्पण।

– 11.36 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से पशु चिकित्सालय, बावड़ी का लोकार्पण।

– 10.49 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से आयुर्वेदिक औषधालय, बावड़ी का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से छपाई मेन रोड से रामकिशन गुर्जर के बाड़े की ओर सी.सी. रोड मय नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से धर्मराज मीणा के मकान से तेजाजी चौक की ओर सी.सी. रोड मय नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से सीतारामपुरा के रास्ते, बावड़ी में पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से श्मशान घाट परिसर से टोड़ा-झीराना रोड की ओर सी.सी. रोड मय पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से राउप्रावि में अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से खुर्रे से बंधे के बालाजी की ओर, बालापुरा में सी.सी. रोड का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से देवीलाल यादव के मकान से प्रहलाद मीणा के बाड़े की ओर नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से भूरी हरिजन के मकान से बैरवा बस्ती होते हुए बिहारी मंदिर, जाट मौहल्ला में इन्टरलॉकिंग टाईल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण।

ग्रा.पं. इन्दोकिया:-

– 20 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से बालाजी मंदिर से राप्रावि सुखनिवासपुरा तक इन्टरलॉकिंग टाईल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 15 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से किशनलाल यादव के मकान से खुर्रे की ओर नाला निर्माण कार्य, गदोपत का लोकार्पण।

– 15 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से कुहाडा रोड पर नयाबास स्कूल से इन्दोकिया की ओर नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से भंवरलाल बैरवा के मकान से बन्नालाल बैरवा के मकान की ओर सी.सी. रोड मय नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से हरिजन मौहल्ला से श्मशान की ओर सी.सी. रोड का लोकार्पण।

– 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से कुहाड़ा स्कूल खेल मैदान की बाउण्ड्री का लोकार्पण।

– 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से श्मशान घाट की चार दीवारी व टीन मैड मय यात्री प्रतिक्षालय, गदोपत का लोकार्पण।

– 9 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से महावीर के मकान से सदापुरा के रास्ते पर सी.सी. रोड का लोकार्पण।

– 7 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से रामदेव मंदिर से बद्रीलाल के मकान की ओर, कुहाड़ाखुर्द इन्टरलॉकिंग टाईल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 5.90 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से सामुदायिक भवन से पथवारी की ओर सी.सी. रोड का लोकार्पण।

– 5.90 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से कुहाड़ा स्कल से बैरवा बस्ती की ओर सी.सी. रोड का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से नयाबास में हैण्डपम्प से श्मशान घाट की ओर सी.सी. रोड का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से नयाबास में श्मशान घाट से गांव की ओर सी.सी. रोड का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से गदोपत में कुहाड़ा रोड से श्मशान घाट भूमि तक सी.सी. रोड का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से राजीव गांधी सेवा केन्द्र, इन्दोकिया में सी.सी. रोड का लोकार्पण।

– 3 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से गदोपत से सदापुरा के रास्ते पर पुलिया का लोकार्पण।

ग्रा.पं. अलियारी:-

– 26.08 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम अलियारी से काचरिया की ओर ग्रेवल सड़क मय खुर्रा निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 23 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम रामनगर में रूपनारायण जाट के मकान से रामस्वरूपट जाट के मकान की ओर इन्टरलॉकिंग सीमेंट सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास।

– 20 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम बाहेड़ा में कान्हा बैरवा के मकान से पुरानी आबादी की ओर इन्टरलॉकिंग सीमेंट सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 17.13 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम लक्ष्मीपुरा में सत्यनारायण प्रजापत के मकान की ओर इंटरलॉकिंग टाईल्स सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 14.95 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम लक्ष्मीपुरा में रामनारायण हुड्डा के मकान से बालाजी मंदिर की ओर इंटरलॉकिंग टाईल्स सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम रामनगर में सार्वजनिक श्मशान घाट की चार दीवारी मय टीन शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम मण्डा में श्मशान घाट की चार दीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम अलियारी में रामदेव जी के मंदिर से रामचन्द्र प्रजापत के मकान की ओर नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 10 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम मोतीपुरा में पोखर जाट के मकान से जगदीश मीणा के मकान की ओर सी.सी. रोड मय नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 9 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम बाहेडा गुजरान में ढाणी गुजरान डिग्गी रोड से हरिनारायण मीणा के मकान की ओर सी.सी. सड़क का लोकार्पण।

– 8 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम बाहेडा में गुर्जरों की ढाणी स्कूल से सार्वजनिक श्मशान की ओर सी.सी. रोड़ का लोकार्पण।

– 7.50 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम अलियारी में गणेश बैरवा के मकान से रामचन्द्र कुम्हार के मकान की ओर नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम रामनगर में सार्वजनिक कुई से सालगराम जाट के मकान की ओर सी.सी. रोड़ निर्माण का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम मोतीपुरा में सार्वजनिक श्मशान घाट की चारी दीवारी मय टीन शेड़ निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम अलियारी में राजीव गांधी सेवा केन्द्र की चार दीवारी एवं अन्य विकास कार्य का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम अलियारी में किसान सेवा केन्द्र की चार दीवारी एवं अन्य विकास कार्य का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से ग्राम अलियारी में ग्राम पंचायत भवन मरम्मत कार्य का लोकार्पण।

ग्रा.पं. हमीरपुर:-

– 12 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से रामचन्द्र गुर्जर के मकान से जगदीश गुर्जर के मकान की ओर इन्टरलॉकिंग टाईल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 8 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से प्रकाश बैरवा के मकान से देवा जाट के मकान की ओर सी.सी. रोड़ का लोकार्पण।

– 7 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से रमेश हरिजन से माजी हाउस आंगनबाड़ी की ओर इन्टरलॉकिंग टाईल्स निर्माण कार्य लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, हमीरपुर की चार दीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण।

– 5 लाख रूपये की स्वीकृत राशि से राउप्रावि काचरिया से उद्दा गुर्जर के मकान की ओर सी.सी. रोड़ का लोकार्पण।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.