राजस्थान की सरकार मतलब उत्पीडऩ,पक्षपात व अत्याचार की सरकार है – अलका सिंह गुर्जर

Sameer Ur Rehman

टोंक। ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर रही। अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि नवम्बर में इस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। यह सरकार अत्याचार करने वाली सरकार है। ये घर को लूटने वाली सरकार है।

राजस्थान की सरकार मतलब उत्पीडऩ, पक्षपात व अत्याचार की सरकार है। राजस्थान सरकार अपने हर वादे में फेल हुई है। सरकार पर जनता का विश्वास नहीं रहा। सलमान खुर्शीद को ढाका से किसने मिलवाया। राजस्थान की कांग्रेस सरकार भष्ट्राचार में डूबी हुई है। साढ़े चार साल में कोई काम नहीं हुआ। कांग्रेस के पूर्व राज्यमंत्री घूस लेते हुए पकड़े गए हैं।

गुर्जर ने कहा कि बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता है। हम अब सरकार की नाकमियों को उजागर करेंगे। पेपर लीक ने वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है। 40 लाख परीक्षार्थियों का जीवन गहलोत सरकार ने खराब किया है।भाजपा अब हर पोल खोलगी। प्रदेश में दलितों, महिलाओं एवं आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ गया है।

राजस्थान गैंगरेप में एक नंबर पर पहुंच गया।तुष्टिकरण की नीति के कारण प्रदेश में रेप की संख्या बढ़ी है। पीएम मोदी का दुनिया में डंका बज रहा है। अस्सी करोड़ जनता को फ्री में राशन दिया जा रहा है। भारत की अति गरीबी एक फीसदी से कम रह गई है। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, जिला प्रभारी मुकेश पारीक, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला उपाध्यक्ष व नही सहेगा।

राजस्थान के संयोजक संतकुमार जैन, विस्तारक विकास शर्मा, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, रामनिवास गुर्जर, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, चंद्रवीर सिंह, बीना छामुनिया, पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, दीपक संगत, ओबीसी जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, रामकिशन गुर्जर, गणेश सैनी, लोकेश गुप्ता, अंजली गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/