Tonk News (फ़िरोज़ उस्मानी)। पूर्व उप मुख्यमंत्री व टोक विधायक सचिन पायलट(Sachin pilot) आज टोंक के दौरे पर रहें। पायलट ने टोंक पहुँचने पर कांग्रेसियों ने जमकर स्वागत किया।
रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष अकबर खान ने भी अपने समर्थकों के साथ 51 किलो की माला पहना कर भव्य स्वगात किया।
इसके बाद पायलट ने ग्रा.पं. लाम्बाकलां, पं.स. टोडारायसिंह में आयोजित प्रशासन गांवों के संग तथा टोंक शहर में नगर परिषद्, टोंक द्वारा आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान का निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने लाभार्थियों को पट्टे आदि वितरित किये। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या मामले में बोलते हुए इस निंदनीय बताया। पायलट ने कहा कि योगी सरकार तानाशाही रवैये से किसानों की आवाज़ के साथ साथ किसानों को भी कुचलने का काम कर रही है।
मोदी सरकार में लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जब किसानों का दर्द बांटने जाती हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाता है, उन्हें लखीमपुर खीरी नही जाने दिया जा रहा है। केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है।
ज़्यादा से ज़्यादा लाभ मिले
पायलट ने प्रशासन शहरों व गावँ के संग अभियान शिविर में कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को पट्टे देने का कार्य किया जाए। आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने प्रशासन गांवों / शहरों के संग अभियान चलाया है। योग्य लाभार्थी का चयन करना और उसकी पुष्टि कर उनकी अधिक से अधिक मदद इस अभियान के दौरान की जायेगी। साथ ही जिला प्रशासन की भी सराहना की।
शिविरों में इनको मिला लाभ
पायलट ने शिविर में ट्राईसाइकिल वितरण, व्हील चेयर वितरण, विद्युत विभाग के नये कनेक्शन जारी करना, नाम हस्तान्तरण, फायर एनओसी जारी करवाई। साथ ही स्ट्रीट वेण्डर्स को 10-10 हजार रूपये की ऋण राशि का चैक वितरण वितरित किए गए। नवनियुक्त सफाई कर्मचारियों का स्थायीकरण किया गया।