उनियारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उनियारा मे आज विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने सोनोग्राफी जांच सुविधा का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति विधायक ने राज्य सरकार की ओर से चिकित्सा के क्षेत्र मे चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे मे बताया।कार्यक्रम मे स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रविन्द्र खिंची ने सम्बोधित करते हुए बताया की अभी सोनोग्राफी जांच की सुविधा केवल भर्ती मरीजो व आपातकाल मरीजो के लिये ही होगी।
डॉ खिंची ने बताया की सोनोग्राफी जांच की सुविधा राजस्थान के कुछ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर ही उप्लब्ध है जिनमे उनियारा का नाम भी अब शामिल हो गया है।कार्यक्रम के दोरान डॉ खिंची ने कहा की पहले सोनोग्राफी जांच की सुविधा ना होने के कारण गर्भवती महिलाओ को जिला मुख्यालय पर जाना पड्ता था ओर घंटो लाईन मे लगने के बाद बडी मुश्किल से जांच का नम्बर आता था जिससे लोगो को समय ओर पैसे की बर्बादी की दोहरी मार झेलनी पडती थी लेकिन अब तहसील मुख्यालय पर ही सोनोग्राफी जाच कि सुविधा होने से लोगो के समय ओर पैसे दोनो की बचत हो सकेगी।
अस्पताल मे लम्बे समय से चल रही स्टाफ की कमी की समस्याओ के बारे मे भी डॉ खिंची ने स्थानीय विधायक एव स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करवाया इस पर विधायक ने जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर अस्पताल के स्टाफ ने सभी अथितियो का स्वागत किया कार्यक्रम मे काउन्सलर सुरेन्द्र बागडी ने विधायक का माला एव साफा पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर मेल नर्स पुरणमल साहु,राजेन्द्र चोधरी,मोनु पालीवाल,जयदीप सिंह नरुका,सुनीता नागर,मनोहर देवी,ब्रिजेश विजय,बाबु गुर्जर सहित स्टाफ उपस्थित था।
कार्यक्रम मे प्रधान ममता जाट,जिला भाजपा उपाध्यक्ष बाबुलाल कासलीवाल,शहर मड़ल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जैन,मण्डल महामन्त्री कैलाश पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।