राजस्थान में अप्रैल से मिलेंगे आम जनता को रसोई किट और ₹500 में गैस सिलेंडर – CM गहलोत

liyaquat Ali
2 Min Read
जयपुर/ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि महंगाई से राहत दिलाने के लिए प्रदेश में अप्रैल माह से जहां एक और ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा वहीं दूसरी ओर रसोई किट का वितरण भी किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत अलवर जिले के मालाखेड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घोषणा की कि हम एक निर्धारण अर्थात केटेगरी बना रहे हैं इस कैटेगरी के लोगों को ₹1050 की कीमत वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर ₹500 में दिया जाएगा यह सिलेंडर का वितरण अप्रैल माह से मिलेगा मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि अगले माह हम राजस्थान का बजट पेश करने वाले हैं और इस बजट में प्रदेश की जनता को रसोई से महंगाई का बोझ कम करने के लिए किट वितरण कराने की हमारी योजना है।
 
सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने भी संबोधित किया खड़के ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत आज मालाखेड़ा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को नसीहत देते हुए कहा कि एक होकर काम करें और गुटबाजी ना करें अगर एक ऊपर काम करेंगे तो आपको और थर्ड कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कोई नहीं हरा पाएगा सभा को पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी संबोधित किया।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.