अशोक गहलोत के नेतृत्व में 2023 में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार ः धर्मेंद्र राठौड़ 

Sameer Ur Rehman
4 Min Read

जयपुर। सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने जीत की बधाई देते हुए सरदारशहर की जनता का आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि यह मात्र उपचुनाव की जीत नहीं है, यह 2023 में अशोक गहलोत जी के नेतृत्व में फिर से बनने वाली कांग्रेस सरकार का शुभ शगुन है। 

राठौड़ ने बताया कि अभी तक प्रदेश में कुल 9 उपचुनाव हुए है। जिसमें मात्र 1 सीट पर भाजपा व 1 सीट पर आरएलपी बहुत कम मतों से चुनाव जीत पाई है। बाकी सभी 7 (सात) सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने भारी बहुमत के साथ विजय हासिल की है।

यह प्रदेश की जनता का गहलोत सरकार पर विश्वास दिखता है, प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का ही यह सुखद प्रतिफल है।

 

चिरंजीवी योजना का सभी को मिल रहा है फायदा

 मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। आज प्रदेश का कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सेवा को लेकर चिंतित नहीं है, यह कितनी बड़ी बात है। पहले बीमारी में जमीने बिकती थी, कर्जा होता था, इन सब चिंताओं से अब हर आदमी मुक्त है। इतना बड़ा काम अशोक गहलोत जी की सरकार ने किया।

सीएम गहलोत ने ओल्ड पेंशन स्कीम का दिया लाभ

 बिजली का बिल भी बहुत कम हो गया है, ओल्ड पेंशन स्कीम देश में किसी भी राज्य में नहीं है, हमारे मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के कर्मचारियों को घर बैठे इतनी बड़ी सौगात दी, न कोई आंदोलन हुआ, न कोई हड़ताल हुई, कोई ज्ञापन भी नहीं दिया गया, आगे बढ़कर प्रदेश के कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के तहत यह तोहफा दिया गया। प्रदेश का हर नागरिक राज्य सरकार के काम से खुश है, इसलिए ही यह सत्ता के पक्ष में इतनी अच्छी लहर चल रही है। 

हर उपचुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता

अभी तक हुए उपचुनावों में वल्लभनगर में चौथे एवं धरियावाद में तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी रही है। हर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में बहुत अधिक प्रतिशत मतदान बढ़ा है। कांग्रेस सरकार के पारदर्शी, संवेदनशील, जवाबदेह सुशासन व शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। यह दिखाता है कि राजस्थान की जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। 

 

 भाजपा नेताओं की ताकत के बावजूद मिली करारी हार 

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा कितना भी झूठ बोल ले पर राजस्थान की जनता सच के साथ है, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया एवं केन्द्रीय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने सरदारशहर में पूरी ताकत लगा दी थी फिर भी भारतीय जनता पार्टी की बुरी तरह से हार हुई है। अब तय है कि 2023 में अशोक गहलोत जी के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस सरकार बनने जा रही है।

…फोटो…

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/