देवली : भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू की जनता रसोई, जरूरतमंदों को बांटे भोजन के पैकेट

Manish Bagdi
1 Min Read

Deoli News: देश मे चल रहे लाक डाउन के चलते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शहर मंडल देवली अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में जनता रसोई की शुरुआत की गई।

पूर्व महामंत्री घनश्याम गौतम ने बताया कि रविवार को कार्यकर्ताओं ने 100 पैकेट भोजन के कान गढ़ में तैयार कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाकर वहां से गुजर रहे जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए साथ ही उन्हें बिठाकर भोजन करवाया। इस दौरान राकेश ओसवाल, भाजयुमो के शहर अध्यक्ष रजनीश दीपक, अशोक दुबे नंदकिशोर साहू, आशीष पंचोली, महेश शर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि प्रदेश की कार्य योजना के अनुसार 21 दिन तक लगातार भाजपा की ओर से कार्य किए जाएंगे। भोजन के पैकेट प्रतिदिन वितरित किए जाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता रोजाना साईं काल 4:00 बजे कांगड़ में एकत्रित होकर वहां से पैकेट वितरित करने के लिए निकलेंगे।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।