भाजपा ने भैरोंसिह व जसवंत सिंह का किया अपमान-खाचरियावास

BJP has humiliated Bhairon Singh and Jaswant Singh

 

जयपुर। भाजपा के कुशासन और भ्रष्टाचार रूपी जहाज को छोडक़र भाजपा के नेता भाजपा को अलविदा कह रहे हैं। यह कहना हैं कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रतापसिंह खाचरियावास का।

खाचरियावास ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह ने भाजपा छोडक़र यह साबित कर दिया है कि भाजपा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत ंिसह का अपमान किया। उन्होंने कहा कि शुरू से हम कह रहे हैं कि भाजपा सरकार भैंरोसिंह शेखावत और जसवंत सिंह का अपमान करने में लगी हुई है।

भाजपा में अपने ही परिवार के बुजुर्गों का अपमान किया जाता है। भाजपा को बनाने वाले भैरोसिंह शेखावत की अंतिम दिनों में भाजपा नेताओं की बेरूखी और धोखेबाजी से बडे दुखी थे। यही कारण था कि अपने अंतिम समय में भैरोसिंह शेखावत ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये थे।

खाचरियावास ने कहा कि पहले विधायक घनश्याम तिवाडी, फिर विधायक मानवेन्द्र सिंह के भाजपा छोडऩे से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा डूबता जहाज है और डूबते जहाज की सवारी करने को कोई भी नेता तैयार नहीं है। कांग्रेस पार्टी लगातार यह कह रही है कि भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार और घमण्ड से पूरे प्रदेश की जनता ही नहीं भाजपा के परिवार में भी जबरदस्त बिखराव हो गया है।

खाचरियावास ने कहा कि पूरे राजस्थान में भाजपा के अनेक कार्यकर्ता भाजपा छोडक़र कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आने वाले समय में भाजपा के जुल्म और कुशासन और भ्रष्टाचार से परेशान और भी अनेक नेता और हजारों कार्यकर्ता भाजपा छोडेंगें। खाचरियावास ने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा की गौरव यात्रा की हवा निकल जायेगी और राज्य में भाजपा की बडी हार होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *