देवली में 73 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया बारिश के कारण समारोह प्रभावित

Manish Bagdi

45 प्रतिभाएं सम्मानित

देवली

शहर में गुरुवार को 73 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह दशहरा मैदान स्थित अटल उद्यान में मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी अशोक कुमार त्यागी ने राष्ट्रगान के बीच ध्वजारोहण किया।

     हालांकि बारिश के चलते समारोह संक्षेप में आयोजित हुआ। सुबह से ही देवली शहर में तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई बार विद्युत आपूर्ति ठप रही। बारिश के चलते समारोह की व्यवस्थाएं भी गड़बड़ा गई। इस दौरान टेंट के बीच संक्षेप में समारोह पूरा हुआ। इस दौरान उपखंड स्तर पर उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 45 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी अशोक कुमार त्यागी ने कहा कि हमें देश के प्रति अपने कर्तव्य को सदैव याद रखते हुए देश के विकास के लिए अपनी सहभागिता इमानदारी के साथ निर्वाह करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली है। इसलिए बलिदान व्यर्थ ना जाए इसके लिए निरंतर देश की उन्नति के लिए प्रयास करना चाहिए।

       कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रेखा जैन, पंचायत समिति प्रधान शकुन्तला वर्मा ने भी समारोह को संबोधित किया। समारोह में पुलिस उपाधीक्षक नानक राम मीणा, देवली थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा, अधिशासी अधिकारी सुरेश मीणा समेत कई विभागों की उपखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

       इसी तरह नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, तहसील कार्यालय में तहसीलदार रमेश चंद जोशी, देवली परिसर में थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा, देवली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीएसपी नानक राम मीणा, सीआईएसफ आरटीसी परिसर में डीआईजी दिग्विजय सिंह समेत कई विभागों के कार्यालयों में प्रभारी अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment