जयपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित किया जा रहा नेशन विद नमो वॉलेन्टियर कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरूवार को देशभर में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के संवाद से किया गया। इस कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान द्वारा भी नेशन विद नमो वॉलेन्टियर कार्यक्रम शुरू किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा, प्रदेश महामंत्री जेपी यादव, मनोज बाटड, मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र सिंह शेखावत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।