
Tonk news(फ़िरोज़ उस्मानी)। कोतवाली थानान्तर्गत धन्नातालाई क्षेत्र में चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसे जनाना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चाकू बाज़ी की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार धन्नातालाई क्षेत्र के मो. वकास अपने घर मे बैठा था।
तभी नदीम नामक युवक आया। नदीम ने चाकू निकाल कर मो. वकास पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में मो. वकास बुरी तरह घायल हो गया। नदीम ने बीच बचाव में आए परिजनों पर भी हमला कर दिया। सूचना पाकर मौके पर डिप्टी सौरभ तिवारी मय जाब्ते के पहुँचे। फिलहाल मौके पर पुलिस जाब्ता लगा दिया गया है।