दलितों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार का फूंका पुतला

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

TONK NEWS / रोहित कुमार। प्रदेश में दलितों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ व झालरापाटन में युवक की हुई निर्मम हत्या को लेकर टोंक में भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर आक्रोश रैली निकाली और राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

दरअसल टोंक जिला मुख्यालय पर आज स्थानीय डाक बंगले में भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया। डाक बंगले से आक्रोश रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे और राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार का पुतला फूंका।

भाजपा ने धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में दलितों और महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। साथ ही झालरापाटन में एक युवक की निर्मम हत्या हो जाती है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। उन्होंने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल को ज्ञापन सौंपा मांग कि है की झालरापाटन में युवक की हत्या करने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें नही तो भाजपा कार्यकर्ता सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करेगा।

ज्ञापन देने के दौरान टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता,पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, पूर्व सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य दीपक संगत, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.