भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के स्वागत में अजीत सिंह मेहता ने बिछाएं पलक पावड़े

Firoz Usmani
2 Min Read

टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनियां का टोंक के दौरान टोंक भाजपा नेताओं ने अपना अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। पूर्व टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता ने हज़ारों समर्थकों के साथ पूनियां के स्वागत में पलक पावड़े बिछा दिए। मेहता के दम खम को देख कर अन्य खेमों के नेताओं की आंखे फटी रह गई।

भाजपा नेताओं की खेमेबाज़ी के चलते स्वागत पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी नदारद रही। जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ, सतीश पूनियां टोंक पहुँचे, भाजपा समर्थकों ने घंटा घर पर उनका जमकर स्वागत किया, पूर्व विधायक अजीत मेहता भी अपने समर्थको के साथ पहुँचे, पूनियां का जोरदार स्वागत किया गया।

इसके बाद पूनियां ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 11 सो बालिकाओं के खुलवाए गए खातों की डायरिया बांटी गई। इन दौरान मीडिया से बात करते हुए पूनियां ने राहुल गांधी सहित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी सियासी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल व गुजरात मे चुनाव होने को है और राहुल गांधी अन्य राज्यों में पैदल यात्रा कर रहे है। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी किस दिशा में जा रही है, ये बताने की बात नही।

तभी तो वो आटा लीटर में बेंच रहे है। राहुल गांधी सत्ता से विमुख होने के बाद विचलित हो गए है। यही हाल अशोक गहलोत का है, अभी तो जनता को यही पता नही की राजस्थान की सरकार कौन चला रहा है?

क्योंकि सरकार के 90 से ज़्यादा लोगों ने स्पीकर को इस्तीफ़े सौपें हुए है। सरकार चलाने के लिए कोई बचा ही नही है। गहलोत राजस्थान की जनता को बेवकूफ बना रहे है।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।