Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the foxiz-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the fast-indexing-api domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
जमीन और मान-सम्मान बचाने के लिए हजारों किसान शाहजहापुर बॉर्डर पहुचे - Dainik Reporters

जमीन और मान-सम्मान बचाने के लिए हजारों किसान शाहजहापुर बॉर्डर पहुचे

liyaquat Ali
4 Min Read

सीकर /अशफाक कायमखानी। शाहजहापुर बॉर्डर -2 फरवरी – तीनो काले कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग और मोदी सरकार के अड़ियल रुख को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों ने जमीन और मान सम्मान बचाने के लिए मंगलवार को सीकर जिला संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में हजारों किसान बसों और निजी वाहनों के जरिए एवं महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल( पिपराली चौराहे) से शाहजहापुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। किसानों ने रास्ते में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

सीकर जिला संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता बी एल मील ने बताया कि शाहजहांपुर बॉर्डर पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि बिना मांगे किसानों पर काले कानून थोपने और आंदोलन तोड़ने के लिए मोदी सरकार ओछी हरकतों पर उतर आई है। भाजपा नेता आंदोलन में हिंसा करवाने पर उतर आए है। भाजपा से जुड़े गुंडे किसानों पर पत्थर फेंक रहे है। मोदी और भाजपा से जुड़े गुंडों को जबाव देने के लिए किसानों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को सीकर से हजारों किसान शाहजहापुर बॉर्डर पहुचे और धरना शुरू किया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमराराम, किसान नेता राजाराम मील, किसान नेता करण सिंह बोपिया , सुंदर भांवरिया , पूर्व विधायक पेमाराम , पवन दुग्गल ,पूर्व प्रधान उस्मान खान, भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष झाबर सिंह घोसल्या, तारा सिंह सिद्धू, रणजीत राजू, अब्दुल कयूम कुरेशी, सहित अनेक वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि काले कृषि कानूनों से किसानों के साथ-साथ छोटे व्यापारी,मजदूर, उपभोक्ता को ज्यादा नुकसान होगा। इससे निकट भविष्य में सरकारी मंडी की प्रासंगिकता खत्म हो जाएगी |किसान राष्ट्रीय झंडा तिरंगा लगे वाहनों के साथ सरपंच महावीर सैनी , पूर्व पार्षद संपत सिंह, सोहन सिंह शेखावत बिंजासी, चंद्रशेखर दिक्षित ,प्रहलाद सहाय गुर्जर, संयुक्त किसान मोर्चा संरक्षक पूरणमल सुंडा , कूदन सरपंच सुल्तान सिंह सुंडा, भैरूपुरा सरपंच रामकुमार पचार, भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह जाखड़,बी एल मील, उप पूर्व प्रधान चोखाराम बुरड़क, पूर्व तहसीलदार ओंकारमल मूंड, पिपराली, धर्मेंद्र गिठाला,सांवरमल मुंड पिपराली,खेत खलिहान समाचार पत्र के संपादक भंवरलाल बिजारणिया ,भरत सिंह बगड़िया पिपराली, रतन सिंह पिलानिया , कोलीड़ा सरपंच शिवपाल सिंह मील, सांवरमल मील ,सतपाल फगेड़िया कोलीड़ा, प्यारेलाल मील घड़ेल नगर, रमजान जानी,पं.स. सदस्य कुलदीप रणवां, उपप्रधान विकास मुंड ,धर्मपाल पोसानी,किसान महापंचायत के रणजीत सिंह मील, सरदार गोरा चंदपुरा, पूर्व सरपंच भोलाराम दूधवाल, पूर्व सरपंच भोलाराम लांबा , हरिराम ओला, धारा सिंह समोता,शिवदयाल सिंह मील, गिरधारी लाल भाकर चला, रामचंद्र सुंडा कूदन, गोवर्धन गोदारा, पूर्व सरपंच चुनाराम फौजी करणी सिंह सेवदा प्रताप सिंह सुंडा पिपराली, भंवरलाल खीचड़, इकबाल तेली, झाबर बिजारणिया, कासम खां कासली, हरिसिंह गढ़वाल, कमला चौधरी थोरासी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रेखा जांगिड़, जगन सिंह गढ़वाल, शेरसिंह बिडोली, दुर्गासिंह सुंडा, पंचायत समिति सदस्य महेश रणवां, रघुनाथ श्योत्या का बास, सुरेश थालोड़ फागलवा, इंजीनियर हरलाल सिंह सुंडा, मूल सिंह भूकर , बनवारी सेन , सांवरमल नेहरा, विजेंद्र सुंडा कुदन , सुभाष फगेड़िया भैरूपुरा, हवलदार शिशुपाल सिंह खरबास, नागर महरिया, विजेंद्र सुंडा,सलीम चौहान, गोवर्धन ख्यालिया, बनवारी लाल, निरंजन, चौधरी भगवानाराम राड़, भागीरथ , मनीराम भामू, रेखा राम डूडी, शिवचंद पोसानी, सलीम चौहान, महेश सुंडा,नेमीचंद मूंड, जगबीर पिलानिया, आकाश महला, धर्मपाल सेवदा, शंकर भूरिया सहित अनेक किसान संगठन पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770