देवली से सांवरिया सेठ पदयात्रा रवाना, धूमधाम के साथ रवाना हुए पदयात्री  

Manish Bagdi
1 Min Read

देवली।
सांवरिया सेठ के दर्शनार्थ जाने वाली पदयात्रा बुधवार को धूमधाम से रवाना हुई। पदयात्रा 29 अगस्त को सांवरिया सेठ पहुंचेगी।

          पदयात्रा समिति के रघुवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि इससे पूर्व शहर के बावड़ी बालाजी स्थित मंदिर में भगवान सांवरिया सेठ की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद पदयात्रा बैंड बाजों के साथ जयकारे लगाते हुए रवाना हुए पदयात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर पदयात्रा का स्वागत किया गया उन्होंने बताया कि पदयात्रा का रात्रि विश्राम जहाजपुर होगा।

         इसके बाद पदयात्रा अमरगढ़, काछोला होते हुए सिंगोली श्याम पहुंचेगी। यहां पदयात्री 24 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पदयात्रा 29 अगस्त को सांवरिया सेठ पहुंचेगी।यहां पदयात्रा ध्वज चढ़ाया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता रमेश जिंदल, सत्यनारायण माहेश्वरी, ओम प्रकाश माहेश्वरी, नेमीचंद जैन, मनजीत सिंह काका अमरचन्द गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *