क्षतिग्रस्त फेरोकवर से विवेकानंद कॉलोनी के लोग परेशान

Manish Bagdi
1 Min Read
फेरोकवर क्षतिग्रस्त होने से कॉलोनीवासियों के लोग परेशान

हादसे का हो रहा है इंतजार

देवली@

शहर की विवेकानंद कॉलोनी के वार्ड नं १० में नाली का फेरोकवर क्षतिग्रस्त होने से कॉलोनीवासियों के लोग परेशान है। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़  रहा है।  इसके कारण वहां कभी  हादसा हो सकता है।

             कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सिटी डिस्पेंसरी से सटी नाली का फेरोकवर काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ा  है। इसके चलते कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। चौपहिया वाहन वाले लोगों को गुजरने खासी दिक्कत हो रही है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि रात्रि के समय कई बाइक चालक इसमें गिरकर चोटिल हो चुके है।

   इससे बचाने के लिए लोगों ने फेरोकवर के पास कांटे लगाए, लेकिन इसके बावजूद बाइक चालक हादसे का शिकार हो रहे है।  यह फेरोकवर अब तक आधा दर्जन से अधिक बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। लेकिन हर बार मरम्मत के बाद  कुछ दिनों यह फेरोकवर क्षतिग्रस्त हो जाता है। कॉलोनी के दीपक पांचाल, महेश कुमार, अशोक कुमार ने क्षतिग्रस्त फेरोकवर मरम्मत कराने की मांग की।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *