भाजपा उपनेता राजेंद्र सिंह राठौड़ का देवली में स्वागत

Manish Bagdi
5 Min Read

 

Contents
देवलीभारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत पूर्व मंत्री व उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ शनिवार को देवली के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान के तहत चौपाल का आयोजन कर नए सदस्य बनाने की शुरुआत की।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। महाराणा प्रताप सर्किल पर राठौड़ ने चौपाल लगाकर भाजपा सदस्यता पर्व के अंतर्गत नए सदस्य जोड़ने के अभियान को गति देते हुए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का लक्ष्य निर्धारित किया।प्रेस वार्ता को किया सम्बोधितबीसलपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। राठौड़ ने बताया कि भाजपा का संगठन पर्व जो 4 जुलाई से प्रारंभ हुआ था और पूरे भारतवर्ष में 11 अगस्त तक यह सदस्यता अभियान चलेगा। उसी के तहत वे आज देवली आए हैं। इस देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े लोकतांत्रिक पार्टी है जिसके 11 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। पूर्व में आयोजित हुए सदस्यता अभियान में राजस्थान में छप्पन लाख सदस्य बनाए गए थे।हर बूथ पर 100 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्यइस बार का लक्ष्य हर बूथ पर 100 सक्रिय सदस्य बनाने का है। लोकसभा चुनाव में जिन मतदाताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्हें अपना मत दिया था अब उन सबको भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व के सभी पदाधिकारी मंडलों, शक्ति केंद्रों, बूथों तक जा रहे हैं और सक्रिय सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं। गत लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर वर्तमान कांग्रेस सरकार के सत्ता में होने के बावजूद मतदाताओं ने भाजपा सरकार के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस पार्टी का सफाया कर दिया था।टोंक के मतदाताओं सहित राजस्थान के मतदाताओं ने विश्वास जताया था कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा इसी को लेकर विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने मतदान किया था मगर यह बात भी दूरदर्शी साबित हुई। राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों का कर्जा माफ नहीं हो सका, वहीं खरीफ की फसल के लिए किसानों को ऋण नहीं मिल सका, किसान की फसल का बीमा नहीं हो रहा है। 31 जुलाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आखिरी तारीख है। राज्य सरकार द्वारा अब 55 लाख किसानों को अपनी पैसे से ही प्रीमियम जमा कराने के लिए बोला जा रहा है।बेरोजगारों को को 3500 रुपये प्रतिमाह भत्ता देने का जो वादा राज्य सरकार ने किया था वह भी कपोल कल्पित साबित हुआ। कानून व्यवस्था को लेकर राठौड़ ने कहा कि वर्तमान सरकार के समय कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है और राजस्थान अपराधों के मामले में देश में चौथे स्थान पर आ गया है। राजस्थान में अबलाओं की इज्जत लूटना आम बात हो गई है। विधानसभा में विपक्ष द्वारा सरकार को रोजाना घेरा जा रहा है मगर सरकार के मंत्रियों द्वारा कोई जवाब बनता नजर नहीं आता। इस बात को लेकर जनता के मन में सरकार के प्रति आक्रोश पैदा हो गया है। राजस्थान के 54 हजार बूथों में से जिन 10 हजार बूथों पर भाजपा सरकार को वोट कम मिले थे उस पर विशेष ध्यान दिया जा कर सक्रिय सदस्य जोड़ने का काम किया जाएगा।टोंक जिले के 1110 बूथों पर 100-100 सक्रिय सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिया गया है। इस अंतर्गत 110000 सदस्य टोंक जिले में बनाए जाएंगे।इस दौरान सदस्यता अभियान के जिला संगठन प्रभारी हिरेन्द्र शर्मा, जिला संयोजक बाबूलाल कासलीवाल, सहसंयोजक इंदु शेखर शर्मा, देवली उनियारा पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल, देहात अध्यक्ष बनवारी लाल जाट, सत्यनारायण धाकड़, यतेंद्र नामा, देवली शहर मंडल अध्यक्ष आरपी धाकड़, प्रधान शकुंतला वर्मा, उपप्रधान रमेश भारद्वाज, नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम चंद शर्मा, शिखर चंद जैन, घनश्याम गौतम सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देवली
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत पूर्व मंत्री व उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ शनिवार को देवली के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान के तहत चौपाल का आयोजन कर नए सदस्य बनाने की शुरुआत की।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। महाराणा प्रताप सर्किल पर राठौड़ ने चौपाल लगाकर भाजपा सदस्यता पर्व के अंतर्गत नए सदस्य जोड़ने के अभियान को गति देते हुए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का लक्ष्य निर्धारित किया।
प्रेस वार्ता को किया सम्बोधित
बीसलपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। राठौड़ ने बताया कि भाजपा का संगठन पर्व जो 4 जुलाई से प्रारंभ हुआ था और पूरे भारतवर्ष में 11 अगस्त तक यह सदस्यता अभियान चलेगा। उसी के तहत वे आज देवली आए हैं। इस देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े लोकतांत्रिक पार्टी है जिसके 11 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। पूर्व में आयोजित हुए सदस्यता अभियान में राजस्थान में छप्पन लाख सदस्य बनाए गए थे।
हर बूथ पर 100 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य
इस बार का लक्ष्य हर बूथ पर 100 सक्रिय सदस्य बनाने का है। लोकसभा चुनाव में जिन मतदाताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्हें अपना मत दिया था अब उन सबको भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व के सभी पदाधिकारी मंडलों, शक्ति केंद्रों, बूथों तक जा रहे हैं और सक्रिय सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं। गत लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर वर्तमान कांग्रेस सरकार के सत्ता में होने के बावजूद मतदाताओं ने भाजपा सरकार के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस पार्टी का सफाया कर दिया था।
टोंक के मतदाताओं सहित राजस्थान के मतदाताओं ने विश्वास जताया था कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा इसी को लेकर विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने मतदान किया था मगर यह बात भी दूरदर्शी साबित हुई। राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों का कर्जा माफ नहीं हो सका, वहीं खरीफ की फसल के लिए किसानों को ऋण नहीं मिल सका, किसान की फसल का बीमा नहीं हो रहा है। 31 जुलाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आखिरी तारीख है। राज्य सरकार द्वारा अब 55 लाख किसानों को अपनी पैसे से ही प्रीमियम जमा कराने के लिए बोला जा रहा है।
बेरोजगारों को को 3500 रुपये प्रतिमाह भत्ता देने का जो वादा राज्य सरकार ने किया था वह भी कपोल कल्पित साबित हुआ। कानून व्यवस्था को लेकर राठौड़ ने कहा कि वर्तमान सरकार के समय कानून व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है और राजस्थान अपराधों के मामले में देश में चौथे स्थान पर आ गया है। राजस्थान में अबलाओं की इज्जत लूटना आम बात हो गई है। विधानसभा में विपक्ष द्वारा सरकार को रोजाना घेरा जा रहा है मगर सरकार के मंत्रियों द्वारा कोई जवाब बनता नजर नहीं आता। इस बात को लेकर जनता के मन में सरकार के प्रति आक्रोश पैदा हो गया है। राजस्थान के 54 हजार बूथों में से जिन 10 हजार बूथों पर भाजपा सरकार को वोट कम मिले थे उस पर विशेष ध्यान दिया जा कर सक्रिय सदस्य जोड़ने का काम किया जाएगा।

 

टोंक जिले के 1110 बूथों पर 100-100 सक्रिय सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिया गया है। इस अंतर्गत 110000 सदस्य टोंक जिले में बनाए जाएंगे।
इस दौरान सदस्यता अभियान के जिला संगठन प्रभारी हिरेन्द्र शर्मा, जिला संयोजक बाबूलाल कासलीवाल, सहसंयोजक इंदु शेखर शर्मा, देवली उनियारा पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल, देहात अध्यक्ष बनवारी लाल जाट, सत्यनारायण धाकड़, यतेंद्र नामा, देवली शहर मंडल अध्यक्ष आरपी धाकड़, प्रधान शकुंतला वर्मा, उपप्रधान रमेश भारद्वाज, नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम चंद शर्मा, शिखर चंद जैन, घनश्याम गौतम सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *