Barmer News। पंचायती राज चुनाव परिणामों के बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र बाड़मेर पहुंचे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 2 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक काम किया है, वह है अपनी सरकार को बचाने का, लेकिन अब यह सरकार ज्यादा दिन बचने वाली नहीं है। यह सरकार आने वाले दिनों में गिरेगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो साल सिर्फ सरकार बचाई, अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी : कैलाश चौधरी

पंचायती राज चुनाव के परिणामों के बारे में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है। पहली बार भाजपा को 18 सीटें बाड़मेर में मिली हैं। हमारे एक जीते हुए सदस्य ने भ्रष्टाचार कर कांग्रेस के पक्ष में अपना मत दे दिया। इस वजह से हम जिला प्रमुख नहीं बना पाए, लेकिन जनता ने तो भाजपा पर भरोसा जताया।
किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि देश भर से कृषि कानूनों को लेकर किसान मोदी सरकार का धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। यह कृषि कानून किसानों के हित में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 साल में कोई कार्य नहीं हुआ है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले किसान कर्ज माफी, युवाओं को 3500 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन दोनों वादे पूरे नहीं हुए। कांग्रेस सरकार ने सिर्फ पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यों का नाम बदलने और रिबन काटने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था को लेकर भी यह सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2 साल में एक काम किया है, वह यह कि उन्होंने अपनी सरकार को बचाए रखा, लेकिन अब यह सरकार ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है। कांग्रेस में आपस में ही फूट है, जो जगजाहिर है। कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं रहा है।
चेतन ठठेरा ,94141-11350
पत्रकारिता- सन 1989 से
दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर,
नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प
समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम