भाजपा महिला मोर्चा की बैठक

बोली (राजेश मीना) । सवाई माधोपुर जिले के बोंली उपखण्ड मुख्यालय पर शनिवार को बामनवास विधानसभा क्षेत्र के भाजपा महिला मोर्चा के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बुथ स्तर से लेकर कार्यकर्ता तक महिला मोर्चा की सदस्य ओर पदाधिकारी ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओ को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर महिला नागरिक तक पहुचाने की जिम्मेदारी दी गई।

आयोजित कार्यक्रम में बामनवास विधानसभा प्रभारी मनीष पारिक, क्षेत्रीय विधायक कुन्जी लाल मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन,महिला मौर्चा जिलाध्यक्ष सुनिता वर्मा सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य भरत लाल मथुरिया,पवन मुदगल, बोली मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित, स्थानीय बोंली संरपच राजेश गोयल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोकश शर्मा डिडवाडी व महिला मौर्चा के कार्यकारी सदस्य व बुथ अध्यक्ष मौजूद रहे तथा आने वाले चुनाव में अपने बुथ पर संगठित होकर कार्य करने का आव्हान किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *