अजमेर/ भीलवाडा/ रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर साप्ताहिक हमसफर रेलसेवा का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक ने यह जानकारी देते हुए बताया की गाडी संख्या 22985, उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक हमसफर रेलसेवा 5 मार्च से प्रत्येक शनिवार उदयपुर से 23.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22986, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर साप्ताहिक हमसफर रेलसेवा दिनांक 06.03.22 से प्रत्येक रविवार 16.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.30 बजे उदयपुर पहुॅचेगी।
मार्ग में यह रेलसेवा मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, अजमेर, जयपुर एवं अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।