भीलवाड़ा की मधु लोढा बनी प्राज्ञ महिला मंडल की राष्ट्रीय सह मंत्री

भीलवाड़ा/ श्री नानक जैन श्रावक समिति के निर्देशानुसार अखिल भारतीय प्राज्ञ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती बसंता डांगी ने प्राज्ञ महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भीलवाड़ा की प्रमुख समाज सेविका श्रीमती मधु लोढा को राष्ट्रीय सहमंत्री मनोनीत किया है।

इस घोषणा से स्थानीय प्राज्ञ महिला मंडल की सुशीला दुग्गड़,नीलू पनगड़िया,किरण सेठी सुनीता लोढा, चंचल राका ,रजनी डोसी,मंजू सिंगवी,प्रेमबाई खमेसरा एवं जैन कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा गोखरू सहित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।