बांसवाड़ा। महात्मा गांधी चिकित्सालय में शुक्रवार को कोविड-19 की वैक्सिंन लगवाने के कुछ ही देर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।
महात्मा गांधी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार राती तलाई निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग दिनेश चंद त्रिपाठी वैक्सीन लगवाने के लिए एमजी अस्पताल पहुंचे। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त त्रिपाठी राती तलाई में निवास करते हैं।
त्रिपाठी के वैक्सीन लगने के बाद उन्हें रिलैक्सेशन रूम में बैठा दिया गया। यहां पर भी कुछ देर बैठे लगभग 15 मिनट और इसके बाद जैसे ही उठे तो वह गिर गए और बेहोश हो गए। तत्काल उन्हें आईसीयू में ले जाया गया और उपचार के लिए भर्ती कर दिया। आधे घंटे बाद उनको वेंटिलेटर पर लिया गया। इस दौरान पीएमओ डॉ रवि उपाध्याय के साथ ही पूरी डॉक्टरों की टीम उनका उपचार करती रही लेकिन त्रिपाठी को दोपहर 1:30 बजे मृत घोषित कर दिया गया।
डॉक्टर ने उनकी मौत की वजह ह्रदयघात से होना बताया है। साथ ही बताया कि 15 वर्ष पूर्व उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी। विदित है की कल कोटा मे भी वैक्सीनेशन के बाद एक वृद्ध की मौत हो गई थी और चिकित्सको के अनुसार उनकी भी मौत स्ट्रोक से हुई थी ।