Jaipur News। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 12 व 13 फरवरी को दो दिवसीय राजस्थान दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तंज कसा। पूनियां ने वीडियो ट्वीट कर राहुल गांधी से जवाब मांगा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के समय उन्होंने किसानों से कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हो सका। इस कारण सैंकड़ों किसानों ने अपना जीवन खत्म कर लिया। इसका जवाब दीजिए।
वादा तेरा वादा;वादे पे तेरे मारा गया किसान सीधा साधा;…शायद इसी वादे पर राजस्थान के किसान फंसे होंगे;किसानों ने बड़ी कीमत चुकाई है;राज्य में 2 वर्षों में दर्जनों किसानों ने यह वादा पूरा होने के इंतजार में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली;आइये.. परन्तु इसका जवाब दीजिये~ pic.twitter.com/Zu3Yaj9vg7
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) February 12, 2021
प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने लिखा कि वादा तेरा वादा, वादे पे तेरे मारा गया किसान सीधा साधा।…शायद इसी वादे पर राजस्थान के किसान फंसे होंगे। किसानों ने बड़ी कीमत चुकाई है। राज्य में 2 वर्षों में दर्जनों किसानों ने यह वादा पूरा होने के इंतजार में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आइये.. परन्तु इसका जवाब दीजिये। ट्वीट के साथ पूनियां ने राहुल गांधी का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों से 10 दिन में कर्जमाफी का वादा कर रहे हैं।