अचूक सामने आई तो ढूंढ रहे हैं नया नामज
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस की ओर से हाल ही में घोषित की गई ब्लॉक अध्यक्षों की सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है । बिना किसी तैयारी और नेताओंं बनाए गए ब्लॉक अध्यक्ष की सूचीी में बीकानेर में मृत व्यक्ति को ही अध्यक्ष बना दिया गया है । अब गड़बड़़ सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने किसी अन्य को यह पद देने की घोषणा की है ।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी 400 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची में बीकानेर शहर के बी ब्लॉक से विजय आचार्य को शामिल किया है। आचार्य का निधन गत फरवरी माह में हो चुका है। यह मामला सामने आने के बाद एक बारगी प्रदेश पदाधिकारी अचम्भित रह गए। प्रदेश बदाधिकारियों ने कहा कि शीघ्र नया नाम घोषित किया जाएगा।
पहले ही तय कर दिया था नाम
कांग्रेस पार्टी में हुई इस बड़ी चूक को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। पार्टी नेताओं का मानना है कि ब्लॉक अध्यक्षों की सूची पहले ही तैयार हो गई थी। कुछ नामों पर संशय के कारण इस सूची को जारी करने में देरी हुई इस बीच आचार्य का निधन हो गया। वरिष्ठता के कारण सूची से आचार्य का नाम नहीं हटाया गया अब जल्दी ही अन्य की नियुक्ति की जाएगी।
मालूम हो कि विधानसभा चुनाव की तैयारी के चलते कांग्रेस में नियुक्ति को दौर जारी है। हाल ही में 8 जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं और उसके अगले दिन ही ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई। साथ ही कांग्रेस ने संगठन के निचले स्तर पर फेरबदल तेज कर दिया है
ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा के दौरान कांग्रेस ने जातिगत समीकरण का ध्यान रखा है। इससे पहले वर्ष 2009 में ब्लॉक अध्यक्ष बदले थे। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सूची में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला है। युवाओं के साथ कई बुजुर्ग नेताओं को भी जगह दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी की गई 400 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची में केवल 6 महिलाओं को जगह मिली है। कम संख्या में महिलाओं को लेने पर प्रदेश महामंत्री गिरिराज गर्ग ने कहा कि महिलाओं के लिए अलग से प्रकोष्ठ बना हुआ है, जिसमें सभी स्तर पर महिलाओं को नियुक्ति है।