Deoli News : सीआईएसएफ आरटीसी देवली में भी DIG दिग्विजय कुमार सिंह ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जवानों को जागरुक किया। साथ ही आवश्यक सावधानियां बरतने को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान सीएमओ डॉ भुपेंद्र सिंह समेत अधिकारियों ने बल सदस्यों व उनके पारिवारिक सदस्यों को भीड़-भाड़ वाले स्थान में जाने से बचने, साफ-सफाई, गैर ज़रूरी यात्रा को टालने को कहा। साथ ही प्रधानमंत्री के सम्बोधन में उल्लेखित बातों पर ध्यान देकर उन्हें पालन करने में भी जोर दिया गया। इस दौरान जवानों को हाथ धोने व मास्क का उपयोग करने पर जोर दिया।