Deoli News (मनीष बागड़ी) : शहर के कोटा रोड से एजेंसी की ओर जाने वाले मार्ग पर गत एक वर्ष से पुलिया के मलबे ने लोगों को परेशान कर रखा है। कई बार पालिका प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई। लेकिन पालिका प्रशासन जो, जन समस्या को सुनने को तैयार ही नहीं है।
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कोटा रोड़ से एजेंसी क्षेत्र को जोडऩे वाले मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त होने से मलबा जमा हो गया। जो गत एक वर्ष से सड़क पर पड़ा है। इससे नेवरबाग व एजेंसी जाने वाला मार्ग सिकुड़ गया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि मलबा हटाने के लिए पालिका मण्डल को लिखित शिकायत के साथ कई बार मौखिक भी बताया जा चुका है। लेकिन कोर्ई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा मलबों के आसपास सफाई नहीं होने गंदगी बढ़ती जा रही है।