जयपुर
निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कांग्रेस की किसान कर्ज माफी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर दस दिनों में किसानों का कर्ज माफ नहीं किया तो भाजपा प्रदेश भर में बहुत बड़े पैमाने पर आंदोलन खड़ा करेगी।
बुधवार को यहां भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उम्रदराज लोगों के टिकट काटने के सवाल पर उन्होंने बताया कि राष्टï्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कभी ऐसा नहीं कहा कि 75 वर्ष से अधिक उम्र के विधायकों को टिकट नहीं दिया जाएगा। खुद की 74 हजार से ज्यादा मतों से रिकॉर्ड जीत पर उन्होंने कहा अगर 10 दिन में कांग्रेस सरकार प्रदेश के सभी किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ नहीं करती है तो आंदोलन किया जाएगा।
राजेन्द्र राठौड ने कहा कि इन चुनावों में भाजपा बहुत कम अंतर से हारी है। लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दो पर लड़ा जाता है। भाजपा उसकी तैयारी अभी से शुरू कर देगी।