Tonk (फ़िरोज़ उस्मानी)। बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टोंक पुलिस ने एक और नवाचार मास्क पहनने का अभियान शुरू करवाया है। दो दिवसीय अभियान के तहत आमजन को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही मास्क कैसे लगाए इस पर भी जोर दिया गया है।
इस अभियान की शुरुआत आज टोंक एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा ने घंटाघर चौराहे से की। आमजन को मास्क भी बांटे गए। व्यापार मंडल व सर्राफा बाजार संघ ने भी सहयोग किया। आमजन को मास्क ठीक ढंग से लगाने व सेनेटाइज़ करने के बारे में भी बताया गया।
एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा ने बताया कि मास्क ना पहनने वालो के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है,मास्क ना पहनने पर एक हज़ार रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है। इस अभियान में कई भामाशाह भी सहयोग कर रहे है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा मास्क का प्रयोग करें। सरकार की गाईडलाइन का सख्ती से पालन भी करें।इस मौके पर टोंक डिप्टी चंद्रसिंह रावत भी मौजूद रहे।