Tonk News । टोंक जिला कलेक्टर के.के.शर्मा ने बताया कि जिले मे अब तक 11077 व्यक्तियों के सेम्पल लिए गए हैै। जिनमें 200 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव है। 64 सेम्पल का परिणाम प्रतिक्षा में है। उन्हांेने बताया कि कोरोना पॉजीटिव से नेगेटिव होकर स्वस्थ हुए व्यक्तियों की संख्या 174 है। अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए मरीज 22 एवं कोरोना पॉजीटिव एक्टिव केस 3 है।
एक की मृत्यु हो चुकी है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि 13वें सर्वे राउण्ड के तहत सर्वे टीमों द्वारा कंटेनमेंट जोन में 2 लाख 90 हजार 382 घरों के 17 लाख 30 हजार 53 व्यक्तियों का सर्वे किया जा चुका है। इनमें आइएलआइ के केस 1 हजार 259 है। इसी प्रकार बफर जोन में 2 लाख 16 हजार 975 घरों के 12 लाख 54 हजार 878 व्यक्तियों का सर्वे किया गया है। इनमंे आइएलआइ के 307 केस है।
उन्होने बताया कि आईएलआई मरीजों की क्लोज मोनिटरिंग की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति में लक्षण दिखाई देते है तो चिकित्सक टीम भेज कर स्क्रीनिंग व सेम्पलिंग की कार्यवाही की जाती है। वर्तमान में 302 लोग होम आईसोलेशन में है। कुल 51 हजार 753 व्यक्ति होम आइसोलेशन में रखे गए थे। जिनमंे से 51 हजार 451 व्यक्तियों ने होम आइसोलेशन की 14 दिन की अवधि पूर्ण कर ली है।