टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)। टोंक जिले में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है। आज भी 4 कोरोना के नए पॉजिटिव के मामले सामने आए है। इसमे एक 15 वर्षीय बालक भी शामिल है। देवली में 2, निवाई 1 व टोंक ग्रामीण बमोर में 1 कोरोना पॉज़िटिव आया है।
बमोर ग्राम में कक्षा 11 का 15 वर्षीय बालक भी शामिल है। वर्तमान में पॉज़िटिव एक्टिव केस 12 है। इनमे से 11 होम इसोलेशन व 1 अस्प्ताल में भर्ती है। आज भी 1156 के सेम्पल लिए गए है।
अब तक ज़िले से 2 लाख 64 हज़ार 304 सेम्पल लिए जा चुके है। इसके बाद टोंक जिले में कोरोना पोज़ीटिव के 9 हज़ार 8 सौ 48 मामले सामने आ चुके है। इसमे से 9 हज़ार 7 सौ 44 रिकवर हुए है।