केन्द्र सरकार के खिलाफ  बोलने वालों पर ईडी के माध्यम से दमन चक्र: पायलट

Reporters Dainik Reporters
4 Min Read

टोंक।  पूर्व उपमुख्यमंत्री व टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा है कि केन्द्र सरकार के खिलाफ  बोलने वालों पर ईडी के माध्यम से दमन चक्र चला रही है। कांग्रेसी नेताओं को डराने के लिए ईडी का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन न हम डरेगें न झुकेंगे और सरकार की गतल नीतियों का पर्दाफाश करते रहेगें तथा महगंाई से आमजन त्रस्त है। रोजगार न मिलने से बेरोजगार भी परेशान है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री व टोंक विधायक सचिन पायलट ने मंगलवार को टोंक में पत्रकारों से बात करते हुए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा कि केन्द्र सरकार केन्द्रीय जांच एजेंसियों सीबीई ईडी का दुरुपयोग कर केन्द्र सरकार के खिलाफ बोलने वाले नेताओं पर कार्यवाही करने में लगी है। ताकि डर के मारे सरकार के खिलाफ कोई नही बोले, हमारी नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाकर कई कई घंटे बैठाकर उन्हे प्रताडि़त किया है। पत्रकार अगर सरकार के खिलाफ छापते है तो उन्हे जेल में डाल दिया जाता है।

सांसद सरकार के खिलाफ बोले तो उन पर ईडी के छापे डलवाएं जा रहे है। सरकार बदले की भावना से कार्यवाही कर विपक्षी नेताओं पर दमन चक्र चला रही है। आज भी ईडी ने नेशनलल हेराल्ड समाचार पत्र के कार्यालय पर 18 जगहों पर छापेमारी की कार्यवाही कर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को डराने का कार्य किया है।

पर हम डरने वाले नही है, सरकार के दमन का हम डंटकर मुकाबला करेंगे। केन्द्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रहीह है, जिसके चलते गरीब लोगों को खाने तक के लाले पड़े हुए है। मंहगाई के कारण हर तबका परेशान है। पायलट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि टोंक में रेल आएं हम चाहते है, हमारी सरकार इसके लिए प्रयास कर रही हैै, मैंने केन्द्रीय रेल मंत्री से बात की है, रेल का काम केन्द्र सरकार का है। केन्द्र रकार टोंक मेें रेल नही लाना चाहती।

उन्होंने केन्द्र पर निशाना साधते हुए फिर कहा कि कांग्रेस ने भी लम्बे समय तक सरकारे चलाई है, पर विपक्ष के खिलाफ कभी बदले की भावना से काम नही किया। मौजूदा केन्द्र सरकार जो दमनचक्र  सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर चला रही है, ऐसा कभी नही हुआ। भाजपा नेता चाहते है कि भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ कोई नही बोले। लेकिन कांंग्रेस पार्टी ने भाजपा की केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बोलती रही है, आगे भी बोलती रहेगी। कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई के लिए हमेशा केन्द्र सरकार से लड़ाई लड़ी हैै, लड़ती रहेगी, किसी भी सूरज में हम डरेंगे नही, कितने ही छापे डलवाएं, ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग करे।

अकबर खान ने किया पायलट का स्वागत

टोंक।  पूर्व उप-मुख्यमंत्री टोंक विधायक सचिन पायलट के एक दिवसीय टोंक आगमन पर रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समाजिक न्याय संगठन राष्ट्रीय संयोजक अकबर ख़ान ने पायलट का भव्य 51 किलो की माला, ज़बरदस्त आतिशबाजी, ढ़ोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा नेता हंसराज गाता, प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान, रामगोपल गुर्जर, हरीनारायण जाट, रामस्वरूप चौधरी, रहमतुल्लाह बैग, सलीम खान, सोनाक्षी, रामेश्वरी, सुनिता, कमलेशी, मीनाक्षी, शाहरुख़ एवं आशिष आदि मौजूद थे।

 

 

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.