सचिन पायलट को झटका,एड. शैलेन्द्र गर्ग सहित एक दर्जन कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Sameer Ur Rehman
1 Min Read

Tonk News। कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार की नीतियों से खफा होकर एडवोकेट शैलेन्द्र गर्ग सहित एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं।

टोंक विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ समारोह में आज कांग्रेस कार्यकर्ता एडवोकेट शैलेन्द्र गर्ग भाजपा परिवार में शामिल हुए। जिनका अजीत सिंह मेहता ने माला पहना कर स्वागत किया।

इनके साथ ही नामांकन सभा में ग्राम पंचायत छान के पूर्व सरपंच लादूलाल बैरवा, ग्राम पंचायत बरोनी के पूर्व सरपंच इमरान खान, ग्राम पंचायत सोनवा के उप सरपंच आरिफ खान, सद्दाम हुसैन लाम्बा, गंगाराम बैरवा छान, छीतर बैरवा छान, धर्मराज मीणा भरनी, राजाराम मीणा भरनी, मनमोहन मीणा नायगांव भरनी, सुनील बैरवा बरोनी, समीर खान बरोनी,

हेमराज बैरवा गणेती, प्रहलाद चौधरी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता ने भाजपा का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/