Tonk। (फ़िरोज़ उस्मानी)। टोंक से एक बड़ी व दुखद खबर आ रही है, दो बार टोंक नगर परिषद चेयरमैन रह चुके कांग्रेस के हाजी मोहम्मद अजमल (Haji Mohammad Ajmal) का निधन हो गया है।अजमल ने महात्मा गांधी जयपुर अस्पताल में 11.55पर अंतिम सांस ली। अजमल का शव जयपुर से टोंक लाया जा रहा है, देर शाम तक उनके शव को सुपर्द ए खाक किया जायगा।
अजमल पिछले कई दिनों से बीमार थे जिसके चलते अस्पताल में भर्ती थे, स्वास्थ्य में सुधार नही होने के चलते जयपुर महात्मा गांधी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां आज उनका जयपुर अस्पताल में निधन हो गया है।
हाजी मोहम्मद अजमल का टोंक की जानी मानी हस्तियों में शुमार होता है, टोंक के बड़े बिज़नेसमैन परिवार से उनका संबंध है। उनके पिता ईद मोहम्मद निज़ामुद्दीन भी टोंक नगर सेठ के नाम से जाने जाते थे। कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता थे। कांग्रेस पार्टी में उनका अच्छा वर्चस्व था। मोहम्मद अजमल अपनी दरियादिली की वजह से भी जाने जाते थे।
गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए वो हमेशा तैयार रहते थे, यही नही नगर परिषद चेयरमैन रहते हुए उनकी जो सेलेरी मिलती थी वो भी गरीबों में दान कर देते थे। टोंक नगर परिषद से वो दो बार चेयरमैन रह चुके थे। आज उनके निधन के बाद शहर में मातम छा गया। साथ कांग्रेस पार्टी नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।