महिलाओं ने की बारिश व खुशहाली की कामना
अलीगढ़, (शिवराज मीना)। सावन माह में गांव-गांव, शहर-शहर में शिव भक्तों द्वारा भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। कस्बे में भी सावन माह के तहत रविवार को महिलाओं ने डाक बंगला अलीगढ़ स्थित भगवान शिव मन्दिर में शिवजी की विशेष पूजा अर्चना कर बारिश की कामना कर भजनों के माध्यम से भगवान भोले को मनाया।
इस दौरान कविता शर्मा, रतन शर्मा, रूकमणी, मीरा, बिलासी, संतरा, द्रोपदी, प्रेम, विमला, पदमा, कजोड़ी, मनभर, सोहन देवी सहित कई महिलाओं ने डाक बंगले में स्थित भगवान शिव के मंदिर में सावन माह में कीर्तन कर पूजा अर्चना की और बारिश की कामना की।
महिलाओं का कहना है कि सावन माह भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष महीना माना जाता है। सावन माह में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सारे संकट दूर होकर मनोकामनाएं पूरी होती है, साथ ही पारिवारिक समस्याओं से निजात भी मिलती है। इस दौरान महिला भक्तों ने बताया कि भगवान शिव के पंचामृत से अभिषेक कर आंकड़े और बिल्वपत्र अर्पित किए जाते है।