Tonk news(फ़िरोज़ उस्मानी)। टोंक जिले वापस खतरे के घेरे में आता जा रहा है, 12 नए पॉज़िटिव और मिले है, सुबह भी 7 पॉज़िटिव मिले थे, एक ही दिन में आज 19 कोरोना पॉज़िटिव मिल गए है। इसके बाद अब संक्रमितों की संख्या 245 हो गई है। नए 12 संक्रमितों में 9 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल है। देवली में 7 पॉज़िटिव मिले है, इनमे से 3 संक्रमित मुख्य बाजार व 4 पटेल नगर के है।
पीपलू उपखंड के खुरेडा ग्राम से 1 पॉज़िटव है। इसी तरह टोंक शहर में 4 पॉजिटीव है, इनमे एक तेलियों का तालाब, दूसरा सआदत हॉस्पिटल स्टॉफ, तीसरा अम्बिका कॉलोनी व चौथा एक बैंक का कर्मचारी है। इसी तरह सुबह भी 7 पॉज़िटिव मिले थे। जिनमें 2 देवली, 1 दूनी ग्राम आवां, टोंक शहर के 3 सुभाष बाजार व 1 छोटा तख्ता का पॉज़िटिव मिला था।