Deoli News : देवली में गुरुवार को सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की अध्यक्षता में नगरपालिका के सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में पालिका के पार्षदों ने शहर में अपर्याप्त जलापूर्ति को लेकर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता पर जमकर रोष उतारा। पार्षदों ने सांसद के समक्ष आरोप लगाया कि विभाग द्वारा शहर में अपर्याप्त जलापूर्ति की जा रही है। शहर में केवल 20 मिनट ही पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा नलों में दूषित पानी भी आ रहा है।
जिसके कारण लोग बुरी तरह परेशान है। इसको लेकर सांसद ने संबंधित विभाग को जलापूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न विभागों की समस्या को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक में देवली उपखंड अधिकारी अनिता, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा जैन, DSP रामचंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी सुरेश मीना समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Contents
Deoli News : देवली में गुरुवार को सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की अध्यक्षता में नगरपालिका के सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई।बैठक में पालिका के पार्षदों ने शहर में अपर्याप्त जलापूर्ति को लेकर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता पर जमकर रोष उतारा। पार्षदों ने सांसद के समक्ष आरोप लगाया कि विभाग द्वारा शहर में अपर्याप्त जलापूर्ति की जा रही है। शहर में केवल 20 मिनट ही पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा नलों में दूषित पानी भी आ रहा है।जिसके कारण लोग बुरी तरह परेशान है। इसको लेकर सांसद ने संबंधित विभाग को जलापूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न विभागों की समस्या को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक में देवली उपखंड अधिकारी अनिता, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा जैन, DSP रामचंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी सुरेश मीना समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।