देवली : भाजपा बूथ संपर्क अभियान का शुभारंभ

Manish Bagdi
1 Min Read
Deoli News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को बूथ संपर्क अभियान का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष रेखा जैन व शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने किया।
इस दौरान छतरी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष में किए गए कार्यों के पत्रक दुकान, दुकान व घर-घर जाकर वितरित किए तथा लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बूथ संपर्क अभियान प्रभारी संजय जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष आरपी धाकड, पूर्व महामंत्री घनश्याम गौतम, बद्री लाल चौधरी, रणवीर सिंह चौहान, राजीव गोयल ,महेश शर्मा, लोकेश सेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजनीश दीपक, उपाध्यक्ष नीरज जैन, बूथ अध्यक्ष शरद सिंह ,पंकज त्रिपाठी, सिद्धांत जोशी, दीपक मंगल समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।