टोंक पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाज़ी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

टोंक । भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार रात्रि संगठन में बदलाव करते हुए आठ जिलों के जिलाध्यक्षों का बदलाव करते हुए पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ( former Tonk MLA Ajit Singh Mehta ) को टोंक जिलाध्यक्ष को नियुक्त किया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर के नेतृत्व में घण्टाघर चौक पर गुरूवार की देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतीशबाजी कर एवं एक-दूसरे का मुंह मीटा करवाकर खुशी का इजहार किया।

लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश नेतृत्व ने जिला संगठन का बदलाव कर टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता को जिले की कमान सौंपकर कार्यकर्ताओं में नई उमंग और ऊर्जा भर दी है। इससें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पहले से ज्यादा भारी मतो से विजयी मिलने की उम्मीद जताई है।

शहर मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश अध्यक्ष का आभार प्रकट करते है और अजीत सिंह मेहता को ज़िला अध्यक्ष बनाकर पार्टी नेतृत्व ने ऊर्जा उत्पादन की है आगामी लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।घण्टाघर पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

इस दौरान पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, पूर्व जिला महामंत्री दीपक संगत, भाजपा नेता ओमप्रकाश पाण्डे, पूर्व जिलामंत्री रमेश गढ़वाल, शहर मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, राजेश शर्मा, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष बीना जैन छामुनिया, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैन, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनीष बंसल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, पूर्व शहर मण्डल अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया, कालूराम बागड़ी,

पूर्व देहात मण्डल अध्यक्ष चौथमल विजय, विष्णु चावला,तारिक अजीज़,यादव समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष राधाकिशन यादव, पूर्व महामंत्री बद्री यादव, पार्षद अमजद खान, पूर्व पार्षद सुरेश शर्मा, मनोज शर्मा, गुलाब सेठ, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री अनिल टिक्कीवाल, माधवबालानी, किसान नेता छोटूलाल चौधरी, रामजस चौधरी, अंकित शर्मा, पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/