Tonk News। कांग्रेस के पूर्व विधायक कमल बैरवा ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र सामने आ चुका है, इस पार्टी का लोकतंत्र से विश्वास उठ चुका है तथा यह लोकतंत्र में चुंनिदा जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त करना चाह रही है, जो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के मंसूबे कभी भी जननायक अशोक गहलोत पूरे नही होने देंगे।
पूर्व विधायक कमल बैरवा शुक्रवार को इस संवाददाता से बातचीत के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व गहलोत सरकार को गिराने का मुगालता नही पाले। राज्य के सभी कांग्रेसी एवं सर्वदलीय विधायक, बसपा के विधायक, राज्यसभा के होने वाले चुनाव में एकजूट है तथा कांग्रेस के दोनो उम्मीदवार चुनाव जीतेगे।
उन्होंने बताया कि राज्य की दो सीटो के लिए होने वाले राज्य सभा के चुनावों में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य के विधायकों को अपने पक्ष में मतदान करने का लेकर कई प्रलोभन दिए जाने की बाते मीडिया के जरिए सुनने को मिल रही है। उन्हे राज्य के मुख्यमंत्री के सामने मुंह की खानी पड़ेेगी। उन्होंने कहा कि यह राजस्थान है, विपक्षी दल की चाल, चरित्र एवं चेहरा अब सब लोग जान गए है, क्योकि विपक्ष की लोकतंत्र में आस्था ना होकर तोडफ़ोड़ में विश्वास है, लेकिन राज्य में इनके मंसूबे गहलोत सरकार पूरे नही होने देगी।