धरने पर बैठे नगर पालिका कर्मचारी
निवाई(फिरोज़ उस्मानी)। निवाई में अतिक्रमण हटाने गए नगर पालिका कर्मचारियों के साथ अतिक्रमियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल हुए कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया। इसको लेकर सफाईकर्मियों में रोष व्याप्त है। आरोपितों की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया। आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
जानकारी के अनुसार बीती रात कुंडों के पास अवैध अतिक्रमण की सूचना पर नगर पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचें थे। कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा था। इस पर नगर पालिका कर्मचारी कनक चंद व सत्यनारायण ने अतिक्रमण रूकवाना का प्रयास किया।
अचानक अतिक्रमियों ने हमला कर दिया। इसमें नगर पालिका कर्मचारी कनकचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसको लेकर वाल्मीकि समाज में गहरा रोष व्याप्त है। घटना को लेकर कर्मचारियों ने निवाई बस स्टेण्ड पुराने नगर पालिका कार्यालय के बाहर सफाईकर्मी घरना दे दिया। मारपीट के आरोपितों पर ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पूर्व चैयरमेन व वर्तमान चैयरमेन के आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों ने धरना समाप्त किया।