प्रदेश चुनाव अभियान समिति आईटी सेल
टोंक। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की अभिशंषा पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के संयोजक दानिश अबरार ने प्रदेश चुनाव अभियान समिति आईटी सेल में अरशद चिश्ती को प्रदेश सदस्य मनोनीत किया है।
चिश्ती की नियुक्ति से जहां कांग्रेस को मजबूती मिलेगी वहीं कांग्रेस और मजबूत होगी। चिश्ती की नियुक्ति पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता एवं कांग्रेसजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए दानिश अबरार का आभार प्रकट किया है।