टोंक। रेल लाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने टोंक वासियों के साथ जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इसमें अकबर खान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को डबल इंजन की सरकार का टोंक रेल परियोजना का वादा याद दिलाया।

संघर्ष समिति अध्यक्ष अकबर खान ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने टोंक वासियों से रेल परियोजना का वादा किया था।
कि जिस दिन हमारी भाजपा की डबल इंजन की सरकार होगी टोंक में रेल हम लेकर आएंगे और टोंक में रेल परियोजना का कार्य शुरू कराएंगे। इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने अकबर खान से कहा कि अभी हमारी सरकार बनी है आप भरोसा रखें।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ खान, रामस्वरूप चौधरी, हरीनारायण मीणा, रापगोपाल साहू, सुरेश, रामेश्वरी, हर्षिता, फिरोज खान, राकेश प्रजापत, सोहन लाल, हरीकेश आदि मौजूद थे।