Tonk News – कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष हाजी अ.खालिक ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष एवं मसूदरा विधायक राकेश परीक की अनुमति से टोंक जिले के ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति कर 15 दिवस के अंदर अपनी अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करने के निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष हाजी अब्दुल खालिक खान ने मालपुरा देहा सतीश शर्मा, निवाई देहात गिर्राज चौधरी, उनियारा देहात देवीकिशन गुर्जर, देवली देहात मुकूट सिंह, टोंक देहात राजेश गुर्जर एडवोकेट, टोडारायसिंह देहात आजाद मोहम्मद, टोंक शहर मो.ईरशाद खान, मालपुरा शहर रामलाल फौजी, देवली शहर गौरव मंगल को अध्यक्ष नियुक्त किया है।