Bhilwara News (मूलचन्द पेसवानी) – भाजपा जिला कार्यालय भीलवाड़ा मे मंगलवार को आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। कांग्रेस कहती है कि इससे मुस्लिम समाज की नागरिकता को खतरा है। मुस्लिम समाज को देश से बाहर निकाल दिया जाएगा। नागरिकता संशोधन कानून लागू हुआ तो देश को खतरा है। देश दो भागों में बट जाएगा।
अध्यक्ष तेली ने कहा कि ऐसी देशद्रोही मानसिकता वाली कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाना है ओर जिला विधानसभा मंडल शक्ति केंद्र बूथ स्तर पर जाकर नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी देकर भ्रम दूर तक देश हित में समर्थन करना है कराना है। इस हेतु पंपलेट वितरण करना गांव गली चैपाल चैराया सहित घर घर जाकर नागरिकता संशोधन अधिनियम हेतु जन जन का समर्थन लेना है।
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि इस अवसर पर जनजागरण अभियान समन्वयक डॉ राजा साध वैष्णव, संयोजक कन्हैयालाल स्वर्णकार, सयोंजक आजाद शर्मा ने संबोधित किया। कार्यशाला में जनजागरण अभियान के नगर परिषद, नगरपालिका, पंचायत समिति संयोजक उपस्थित थे।