Tonk News – टोंक- सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया (MP Sukhbir Singh Jaunapuria ) रविवार को दोपहर पंचायत समिति टोडारायसिंह की ग्राम पंचायत बावडी के लगभग 2 करोड रू. लागत के विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण किये। सांसद जौनापुरिया का ग्राम पंचायत बावडी (Bawdi)में पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद जौनापुरिया ने आमजन को सम्बोधित करते हुए जिले के विकास कार्यो की उपलब्धियों का बखान किया।
उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में पास हुए नागरिकता संषोधन बिल पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए, मोदी सरकार की जमकर प्रषंसा की। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में लिये गए, अन्य कठोर निर्णयों की भी तारीफ की।
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामवासियों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की भी अपील की और राजस्थान सरकार द्वारा विकास कार्यो पर ध्यान नही देने की भी बात कही। कार्यक्रम में सांसद जौनापुरिया के साथ कन्हैया लाल चौधरी, विधायक टोडा – मालपुरा, जिला महामंत्री रामचन्द्र गुर्जर, भाजपा उपाध्यक्ष बेणी प्रसाद जैन, प्रधान टोडारायसिंह शीला मीणा, टोडा नगर पालिकाध्यक्ष संत कुमार जैन, पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र पराणा, सरपंच हंसराज धाकड, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।