Tonk News- रालोपा महिला मोर्चा(RLP Mahila Morcha)की अध्यक्ष बनी स्पर्धा चौधरी (Spardha Chaudhary) शनिवार को टोंक जिले का दौरा किया। स्पर्धा चौधरी का टोंक जिले में जगह-जगह रालोपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाइयां भी दी। शनिवार को स्पर्धा चौधरी ने टोंक जिले के निवाई, कौथुन, मुंडिया, पालड़ी, डारडा और टोंक कस्बे में दौरा किया।
इस दौरान इन ग्रामीण क्षेत्रों में स्पर्धा चौधरी का किसानों ने भी स्वागत किया। किसानों ने स्पर्धा चौधरी को गाँवो में व्याप्त बिजली, पानी और सडक़ जैसी सार्वजनिक समस्याओं से अवगत कराया। स्पर्धा चौधरी ने जल्द ही इन समस्याओं को सरकार के सामने उठाने का आश्वासन दिया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्पर्धा चौधरी ने कहा कि रालोपा राजस्थान में महिलाओं की आवाज को बुलंद करेगी और उनको मजबूती प्रदान करेगी।
आने वाले पंचायत चुनाव में रालोपा राजस्थान में एक नया आयाम स्थापित करेगी। चौधरी ने पंचायत चुनाव में रालोपा के साथ आने का किसानों से आव्हान भी किया। स्पर्धा चौधरी ने फुलेरा विधानसभा सीट से 2018 में रालोपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव भी लड़ा था। स्पर्धा चौधरी को अब रालोपा में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई हैं।